इस जिले में बड़े बुलडोजर ऐक्शन की तैयारी, इस बार निशाने पर वकीलों के 200 से ज्यादा चैंबर
लखनऊ, मई 14 -- वाराणसी, चंदौली, मेरठ, बरेली में ताबड़तोड़ बुलडोजर ऐक्शन के बाद अब राजधानी लखनऊ में इसकी धमक सुनाई देने वाली है। लखनऊ के सबसे व्यस्त न्यायिक क्षेत्र में वर्षों से सड़क और नालों पर कब्जा कर बनाए गए वकीलों के चैंबर अब नगर निगम के निशाने पर आ गए हैं। नगर निगम ने सिविल कोर्ट से लेकर निबंधन कार्यालय तक फैले 200 से अधिक अवैध चैंबरों को चिन्हित कर उन पर लाल क्रॉस का निशान लगा दिया है। अदालत के आदेश के बाद निगम प्रशासन ने इन्हें ध्वस्त करने की पूरी तैयारी कर ली है। इन्हें ध्वस्त करने की कार्रवाई 17 मई रविवार को होगी। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार कई वर्षों से सड़क और नाले की जमीन पर कब्जा कर अस्थायी और स्थायी चैंबर बना लिए गए थे। इससे क्षेत्र की सड़कें संकरी हो गई थीं और नालों की सफाई तक प्रभावित हो रही थी। आम लोगों को रोजाना जाम औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.