इस जिलें में बनाने जा रहा है बाईपास, दिल्ली-नोएडा जाते समय लगने वाले जाम से राहत मिलेगी
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़वासियों को खैर के जाम से राहत मिलने का खाका बन चुका है। दिल्ली-नोएडा जाते समय खैर कस्बे में लगने भीषण जाम में फंसने से जल्द ही मुक्ति मिलेगी। इसके लिए अलीगढ विकास प्राधिकरण (एडीए) 70 करोड़ की लागत से 10 किमी. लंबा बाईपास बनेगा। यह बाईपास गांव नया बांस नहर से चमन नगरिया होते हए टैंटीगांव तक बनाया जाएगा। बाईपास निर्माण के प्रस्ताव पर गुरुवार को एडीए की बोर्ड बैठक में मुहर लगेगी। अलीगढ़-पलवल हाईवे (एनएच-334 डी) पर खैर कस्बे में लगने वाला जाम बड़ी समस्या है। इस हाईवे पर एनएचएआई द्वारा भी बाईपास का निर्माण चल रहा है। वहीं दूसरा बाईपास एडीए बनाएगा। एडीए के अनुसार नया बास नगर से टेटी ग्राम मार्ग, चमन नगरिया होते हाईवे तक एडीए की महायोजना में प्रस्तावित 45 मीटर चौड़ा मार्ग है। पिछले दिनों एडीए द्वारा इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.