विधि संवाददाता, अप्रैल 19 -- UP News: देश की संसद में महिला आरक्षण बिल पारित नहीं हो पाया लेकिन लखनऊ बार एसोसिएशनर के चुनाव में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण लागू हो गया है। एक जनहित याचिका पर उच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों के पालन में लखनऊ बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी ने शनिवार को आपात बैठक में महिला आरक्षण लागू करने पर चर्चा की। इस आपात बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि मौजूदा लखनऊ बार एसोसिएशन के चुनाव में महिला अधिवक्ताओं के लिए 30 प्रतिशत पद आरक्षित किए जाएंगे। एल्डर्स कमेटी ने निर्णय लिया कि कार्यकारिणी के कुल 22 पदों में 30 प्रतिशत आरक्षण लागू करते हुए 7 पद महिला अधिवक्ताओं को आरक्षित रहेंगे। इसी के साथ महिला आरक्षण लागू करने वाली पहली बार एसोसिएशन बन गई है। वरिष्ठ कार्यकारिणी तथा कनिष्ठ कार्यकारी के छह-छह पदों ...