नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- Physicswallah share price: शेयर बाजार में लिस्टेड एडुटेक कंपनी- PhysicsWallah (फिजिक्सवाला) के शेयर में शुक्रवार को तगड़ा उछाल आया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यह शेयर करीब 8 पर्सेंट उछला। इंट्रा-डे के दौरान शेयर 130.85 रुपये तक गया। वहीं, शेयर की क्लोजिंग करीब 5 पर्सेंट की तेजी के साथ 126.55 रुपये पर हुई। शेयर में यह तेजी ऐसे समय आई जब घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने 'बाय' (खरीदने) की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है।क्या है ब्रोकरेज का टारगेट प्राइस? ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने फिजिक्सवाला के लिए प्रति शेयर 200 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। वर्तमान कीमत से यह करीब 60 पर्सेंट के उछाल को दिखाता है। मोतीलाल ओसवाल का यह पॉजिटिव नजरिया कंपनी के कैपिटल-एफिशिएंट (कम पूंजी में अधिक काम करने वाले) बिजनेस मॉडल और ...