नई दिल्ली, मार्च 17 -- वैसे तो ब्यूटी और पर्सनल केयर (BPC) सेगमेंट में मजबूत पकड़ रखने वाले ब्रांड नायका की पैरेंट कंपनी FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयर मंगलवार को डिमांड में थे लेकिन इसको लेकर ब्रोकरेज हाउस एचडीएफसी सिक्योरिटीज का उत्साह कम है। ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए ना सिर्फ बेचने की सलाह दी है बल्कि टारगेट प्राइस को भी कम कर दिया है।क्या है टारगेट प्राइस? ब्रोकरेज हाउस ने FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयर पर सेल रेटिंग बरकरार रखते हुए Rs.205 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। वर्तमान में शेयर की कीमत बीएसई पर 240.10 रुपये है। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर 1.24% बढ़त के साथ बंद हुआ। इस शेयर का ट्रेडिंग रेंज 241 रुपये से 234.55 रुपये के बीच रहा। फरवरी में शेयर 285.60 रुपये तक गया था। यह 52 हफ्ते का हाइ है। इसके बाद शेयर में गिरावट का जो स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.