नई दिल्ली, जून 8 -- RVNL Share Price: एक समय था जब शेयर बाजारों में रेल विकास निगम लिमिटेड के स्टॉक्स की धूम थी। लेकिन बीते दो साल से कंपनी के शेयर लगातार संघर्ष ही कर रहे हैं। 2026 का साल निवेशकों के लिहाज से अच्छा नहीं रहा है। आज सोमवार को आरवीएनएल के शेयर 2 साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गए। बता दें, आज सोमवार को रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर 231.30 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयर 3 प्रतिशत की गिरावट के बाद 227.10 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यह कंपनी का 52 वीक लो लेवल है। यह भी पढ़ें- अब भी 650 रुपये सस्ता मिल रहा घरेलू एलपीजी सिलेंडर, 2 बार बढ़ी हैं कीमतेंतिमाही नतीजों के बाद से बुरा हाल कंपनी ने जब से मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है। उसके बाद से एक भी दिन ऐसा नहीं गया है जब स्टॉक संघर्ष ना किया हो। हर दिन आरवीएन...