नई दिल्ली, फरवरी 20 -- ग्रीन एनर्जी स्टॉक सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy Ltd) के शेयरों की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आज देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 21 महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गए हैं। यह स्टॉक अपने उच्चतम स्तर 86 रुपये से 50 प्रतिशत लुढ़क चुका है। अब सवाल है कि क्या आने वाले समय में सुजलॉन एनर्जी के शेयरों की कीमतों में और गिरावट देखने को मिलेगी या यहां ये यह स्टॉक बाउंसबैक कर जाएगा। यह भी पढ़ें- चर्चित डिफेंस कंपनी ने हिमांशी थर्मल में 49% हिस्से का अधिग्रहण, 4% चढ़ा शेयर बीएसई में यह स्टॉक 45.20 रुपये के लेवल पर खुला। दिन में सुजलॉन एनर्जी का शेयर 45.34 रुपये के लेवल तक गया। इसके बाद यह स्टॉक 44.21 रुपये तक लुढ़क गया था। सुजलॉन एनर्जी के शेयरों का भाव मार्क...