नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से नई दिल्ली में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। हाल ही में अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारत के 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा की गई। भारत ने अपने स्क्वॉड में एक-दो नहीं बल्कि आठ बदलाव किए। प्रभसिमरन सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को ड्ऱॉप दिया गया। रिंकू का टीम इंडिया से पत्ता कटने पर वसीम जाफर ने नाराजगी का इजहार किया है। उन्होंने कहा कि 28 वर्षीय बल्लेबाज को बिना वजह के टीम से बाहर किया गया। भारत के पूर्व ओपनर वसीम ने रिंकू को 'बदकिस्मत' करार दिया।भारत ने पिछली T20I सीरीज जिम्बाब्वे के विरुद्ध खेली थी, जिसमें रिंकू तीन मैचों में भारतीय इलेवन का हिस्सा रहे।'रिंकू सिंह को जितने भी मौके मिले.' रिंकू ने हाल ही में यूपी टी20 लीग में छह पारियों में 219....