नई दिल्ली, अगस्त 5 -- भारतीय बाजार में तैयार होकर कई कारों को विदेशी बाजारों में एक्सपोर्ट किया जा रहा है। इस लिस्ट में 40 से ज्यादा मॉडल शामिल हैं। वहीं, मारुति, हुंडई, टाटा, महिंद्रा, फॉक्सवैगन, रेनो समेत कई कंपनियां शामिल हैं। इस लिस्ट में एक नाम स्कोडा स्लाविया का भी शामिल है। दरअसल, स्लाविया इस लिस्ट में शामिल एकमात्र ऐसी कार है जिसे कैलेंडर ईयर 2026 के Q2 के दौरान सबसे ज्यादा ईयरली ग्रोथ मिली। दरअसल, स्लाविया की कैलेंडर ईयर 2026 के Q2 (अप्रैल से जून) में 483 यूनिट एक्सपोर्ट कीं। जबकि, कैलेंडर ईयर 2025 के Q2 (अप्रैल से जून) में सिर्फ 3 यूनिट एक्सपोर्ट की थीं। यानी इसकी 480 यूनिट ज्यादा एक्सपोर्ट हुईं। इस तरह इसे 16000% शानदार ग्रोथ मिली। 18 अगस्त को लॉन्च होगा नया मॉडलस्कोडा स्लाविया को पहली बार फरवरी 2022 में लॉन्च किया गया था। साढ़...