नई दिल्ली, मार्च 12 -- मारुति सुजुकी इंडिया के लिए उसकी डिजायर सेडान नया इतिहास बनाने को तैयार है। साथ ही, जो लोग देश में सेडान सेगमेंट को कमजोर समझते हैं उनके मुंह पर भी ताला लगाने को तैयार है। दरअसल, FY2026 जल्द होने में अब सिर्फ मार्च का महीना ही बाकी है। ऐसे में सभी की नजरें भारतीय पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री के लिए इस साल सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स पर हैं। खास बात ये है कि 11 महीने के दौरान ओवरऑल पैसेंजर व्हीकल (PV) सेगमेंट में मारुति डिजायर किसी फाइनेंशियल ईयर में पहली बार नंबर-1 का ताज पहनने को तैयार है। इसे अब तक साल-दर-साल के आधार पर 39% की ग्रोथ मिल चुकी है। FY2026 के 11 महीने में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की बात करें तो मारुति डिजायर की अब तक 2,07,906 यूनिट बिक चुकी हैं, जबकि FY2025 में इसकी 1,49,561 यूनिट बिकी थीं। य...