इस काम से चूके तो घरेलू एलपीजी सिलेंडर मिलेगा महंगा, देने होंगे दोगुने दाम
लखनऊ, अगस्त 2 -- आशीष गुप्ता राजे, हिन्दुस्तान, लखनऊ। यूपी में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के 3.75 लाख उपभोक्ता जल्द ई-केवाईसी करा लें नहीं तो 15 अगस्त से उन्हें सिलेंडर (14.2 किलो) के लिए दोगुने दाम चुकाने होंगे। उपभोक्ताओं को 979.50 रुपए के सिलेंडर के लिए करीब 2138 रुपए चुकाने पड़ेंगे। जिन्होंने मार्च में ईकेवाईसी करा ली है उनको दोबारा इसे कराने की जरूरत नहीं होगी। इंडियन ऑयल समेत अन्य तेल विपणन कम्पनियों ने सभी गैस एजेंसियों को 15 अगस्त तक शत प्रतिशत ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए हैं। इस माह घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो) 979.50 रुपए का और कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) 2860 रुपए का पड़ रहा है। घरेलू उपभोक्ताओं को अभी एलपीजी के लिए प्रति किलो 68.98 रुपए और कमर्शियल उपभोक्ताओं को एलपीजी प्रति किलो 150.55 रुपए प्रति किलो पड़ती है। यह भी पढ़ें- अब निजी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.