नई दिल्ली, जुलाई 7 -- दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) की गेमिंग यूनिट Xbox ने हजारों कर्मचारियों के लिए बड़ा झटका दिया है। कंपनी अगले एक साल में 3,200 कर्मचारियों की छंटनी करेगी, जो उसके कुल कर्मचारियों का करीब 20% है। यह फैसला माइक्रोसॉफ्ट की AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर बढ़ते निवेश और कंपनी के बिजनेस में गिरावट के चलते लिया गया है। यह भी पढ़ें- डिफेंस शेयर में तूफानी तेजी, 119% का उछाल, 2 टुकड़े में बंट चुका है शेयर यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में आज उछाल, सेंसेक्स 521 अंक चढ़ा, निफ्टी में 159 अंकों की तेजी Xbox की CEO आशा शर्मा ने कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में बताया कि पहले चरण में 1,600 कर्मचारियों को 7 जुलाई को नौकरी से निकाला जाएगा, जबकि बाकी कर्मचारियों की छंटनी वित्त वर्ष 2027 (FY27) के दौरान होगी। इसके अलावा क...