नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में बढ़ती लागत और कमजोर बिक्री का असर अब सैमसंग (Samsung) की भारतीय टीम पर भी दिखाई देने लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स (Samsung India Electronics) ने लागत घटाने के लिए कर्मचारियों की संख्या कम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब तक टीवी और होम अप्लायंसेज कारोबार से जुड़े करीब 80 से 100 अधिकारियों को नौकरी छोड़ने के लिए कहा गया है। प्रभावित कर्मचारियों में डायरेक्टर स्तर के अधिकारी, टीम लीडर, ब्रांच मैनेजर और एरिया मैनेजर शामिल बताए जा रहे हैं। कंपनी से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार की सेल्स और मार्केटिंग टीम के करीब 25% कर्मचारियों पर असर पड़ सकता है, जिसमें मैनपावर एजेंसियों के जरिए काम करने वाले ऑफ-रोल कर्मचारी भी शामिल हैं। यह भी...