नई दिल्ली, जून 4 -- भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और इस दौड़ में JBM ऑटो ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है। कंपनी के शेयर 4 जून को 6% से अधिक उछल गए, जब उसने घोषणा की कि मई 2026 में इलेक्ट्रिक बस (E-Bus) सेगमेंट में उसकी बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 49% तक पहुंच गई है, यानी देश में रजिस्टर्ड होने वाली लगभग हर दूसरी इलेक्ट्रिक बस JBM Auto की रही। इस उपलब्धि ने कंपनी को भारत के इलेक्ट्रिक बस मार्केट की बादशाहत दिला दी है। यह भी पढ़ें- शेयर मार्केट की फिर बिगड़ी चाल, सेंसेक्स-निफ्टी हरे से हुए लालमई 2026 में 157 ई-बसों का रजिस्ट्रेशन कंपनी द्वारा शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, मई 2026 में JBM Auto ने 157 इलेक्ट्रिक बसों का रजिस्ट्रेशन दर्ज किया, जो उद्योग में सबसे ज्यादा रहा। यह आंकड़ा सरकार के Vahan प...