इस कंपनी ने प्रोजेक्ट पर दिया बड़ा अपडेट, अब सोमवार को 30 रुपये वाले शेयर पर नजर
नई दिल्ली, जुलाई 18 -- Patel Engineering Share: शेयर बाजार में लिस्टेड पेनी कैटेगरी के शेयर- पटेल इंजीनियरिंग सोमवार को फोकस में रहेंगे। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने एक अहम ऐलान किया है। बता दें कि पटेल इंजीनियरिंग के शेयर की कीमत 30 रुपये के स्तर पर है।क्या कहा कंपनी ने? पटेल इंजीनियरिंग ने शनिवार को घोषणा की कि उसने मध्य प्रदेश में 1,600 करोड़ रुपये की लागत से बन रही 12 किलोमीटर लंबी 'भारत की सबसे लंबी' सिंचाई सुरंग परियोजना में सफलता हासिल कर ली है। सुरंग बनाने के काम में, कामयाबी का मतलब उस पल से है जब दोनों तरफ से खुदाई का काम कर रही टीमें एक तय बिंदु पर मिलती हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारत की सबसे लंबी सिंचाई सुरंग परियोजना में यह कामयाबी कई भूवैज्ञानिक और जल-संबंधी चुनौतियों से पार पाने के बाद मिली है। बता दें कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.