नई दिल्ली, मार्च 2 -- देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो (Hero MotoCorp) ने फरवरी 2026 में ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने पूरे ऑटो सेक्टर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कंपनी ने इस महीने कुल 5,58,216 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल फरवरी 2025 (3,88,068 यूनिट्स) के मुकाबले 43.84% ज्यादा है, यानी साफ है कि हीरो की रफ्तार अब और तेज हो चुकी है। आइए कंपनी की सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- लूट लो मौका! सितंबर में Rs.50000 की छूट के साथ मिल रही ये मारुति कारमोटरसाइकिल बनी असली ताकत फरवरी 2026 में मोटरसाइकिल की बिक्री रही 4,99,756 यूनिट्स, जो सालाना आधार पर 41.85% की बढ़त है। यह सेगमेंट अब भी हीरो की कुल बिक्री की रीढ़ बना हुआ है। महीने-दर-महीने (MoM) भी मोटरसाइकिल सेल्स में हल्की बढ़त (0.78%) देखने को मिली। स्कूटर में 63% की जोर...