नई दिल्ली, मार्च 17 -- यामाहा मोटर टू-व्हीलर इंडस्ट्री के लिए नए इनोवेशन पर काम कर रही है। दरअसल, ऑटोमोटिव सुरक्षा सिस्टम बनाने वाली कंपनी ऑटोलिव (Autoliv) ने यामाहा मोटर (Yamaha Motor) के साथ मिलकर ट्राइसिटी 300 (Tricity 300) स्कूटर के लिए एक एयरबैग सिस्टम बनाया है। ऑटोलिव ने पहले भी पियाजियो ग्रुप (Piaggio Group) के साथ MP3 स्कूटर के लिए ऐसी ही टेक्नोलॉजी पर काम किया था। हालांकि, वह सिस्टम अभी तक बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन में नहीं आया है। यह एयरबैग सिस्टम राइडर को सामने से होने वाली टक्करों से बचाने के लिए बनाया गया है। इसे यामाहा ट्राइसिटी 300 के सामने वाले हिस्से (एप्रन) के अंदर लगाया गया है। इससे टक्कर होने पर यह राइडर के ठीक सामने खुल जाता है। ऑटोलिव का कहना है कि इस सिस्टम को डेली के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसे गाड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.