नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- दुनियाभर के बाजारों में हाइब्रिड कारों की बिक्री में उछाल देखने को मिल रहा है। इन कारों की खास बात ये होती है कि ये फ्यूल और बैटरी दोनों से चलती हैं जिसके चलते इनका माइलेज काफी बेहतर हो जाता है। कई कंपनियां अब तेजी से स्टॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं। इसमें एक नाम चीनी ऑटोमेकर गीली (Geely) का भी है। दरअसल, इस कंपनी ने अपना नेक्स्ट जनरेशन i-HEV 'इंटेलिजेंट एनर्जी' हाइब्रिड सिस्टम लॉन्च किया है। ये 48.41% की रेटेड थर्मल एफिशिएंसी के साथ अभी उपलब्ध सबसे ज्यादा एफशिएंट ऑप्शन में से एक है। ये सिस्टम 45.05 km/l के माइलेज का दावा करता है। यह चीन में बदलते इंडस्ट्री ट्रेंड्स के अनुरूप है। जहां हाई एफिशिएंट हाइब्रिड सिस्टम्स की डिमांड बढ़ रही है। AI सिलेक्ट करेगा ड्राइविंग मोडअपने मौजूदा हाइब्रिड सिस्टम्स की तु...