नई दिल्ली, जून 2 -- होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने मई 2026 की सेल्स के आंकड़े जारी कर दिए हैं। कंपनी ने बीते महीने सेल्स में दमदार प्रदर्शन किया। कंपनी ने 5.18 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया। उसे साल-दर-साल (YoY) के आधार पर दोहरे अंकों में बढ़ोतरी दर्ज की। इस महीने कंपनी ने 5,18,777 यूनिट्स बेचीं, जो मई 2025 में बेची गई 4,65,109 यूनिट्स से 12% ज्यादा हैं। यह नतीजा टू-व्हीलर मार्केट में लगातार बनी मांग के बीच आया है, जिसमें कंपनी को अपनी बड़ी प्रोडक्ट रेंज और बड़े रिटेल नेटवर्क से काफी मदद मिली। बता दें कि कंपनी के लिए एक्टिवा स्कूटर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है। घरेलू बिक्री में तेजी से आगे बढ़ रही कंपनीहोंडा की महीने की कुल बिक्री का ज्यादातर हिस्सा भारतीय बाजार से ही आया। मई 2026 में घरेलू बिक्री 4,59,611 यूनिट्स रह...