नई दिल्ली, मई 5 -- आजकल भारतीय सड़कों पर इलेक्ट्रिक स्कूटर खूब दौड़ रहे हैं। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने लोगों को बिजली से चलने वाली गाड़ियों की तरफ मोड़ दिया है। अगर हम बीते महीने यानी अप्रैल 2026 के आंकड़ों को देखें तो मार्केट में बड़ा फेरबदल हुआ है। इस बार टीवीएस (TVS) ने सबको पछाड़कर नंबर-1 की कुर्सी हथिया ली है। टीवीएस को पिछले महीने 37,661 नए खरीदार मिले। इस दौरान सालाना आधार पर कंपनी की बिक्री में 96 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। आइए जानते हैं कि टॉप-10 की इस लिस्ट में और कौन-कौन सी कंपनियां शामिल हैं।बजाज और एथर का जलवा बिक्री की इस रेस में दूसरे नंबर पर बजाज ऑटो रही। बजाज के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लोगों ने खूब पसंद किया और कंपनी ने 32,883 गाड़ियां बेचीं। पिछले साल के मुकाबले बजाज की बिक्री 72 पर्सेंट बढ़ी है। वहीं, तीसरे पायदान पर एथर एनर्जी ...