नई दिल्ली, मार्च 17 -- देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में कई बार ऐसी कंपनियों की चर्चा नहीं होती, जो कछुआ चाल से आगे बढ़ रही हैं। वहीं, अब उन्होंने खरगोश की तरह दौड़ना शुरू कर दिया है। दरअसल, इस सेमगेंट में अक्सर टीवीएस मोटर्स, बजाज ऑटो, एथर एनर्जी, हीरो मोटोकॉर्प और ओला इलेक्ट्रिक जैसी कंपनियों की चर्चा होती है। जबकि, कई छोटी कंपनियां और स्टार्टअप इस सेमगेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें एक नाम ओबेन इलेक्ट्रिक कार भी है। इस कंपनी ने बताया कि 2024 की शुरुआत से अब तक के कुल व्हीकल डेटा के आधार पर, उसके ग्राहकों ने पूरे भारत में कुल मिलाकर 3.2 करोड़ किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर लिया है। कुल मिलाकर, ओबेन इलेक्ट्रिक के टू-व्हीलर ने भारतीय सड़कों पर 3.2 करोड़ किलोमीटर का सफर तय कर लिया है। ये अपने आप में एक शानदार रिकॉर्ड है। स...