नई दिल्ली, जुलाई 10 -- देश के अंदर लग्जरी कारों की डिमांड में तगड़ा इजाफा देखने को मिला है। इस सेगमेंट में पिछले कई सालों से मर्सिडीज-बेंज इंडिया का दबदबा बना हुआ है। दरअसल, इस कंपनी ने साल की पहली छमाही यानी जनवरी से जून (H1 2026) में अब तक की सबसे बड़ी बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान कंपनी ने 9,768 यूनिट्स बेचीं। पिछले साल इसी अवधि में बेची गई 9,013 यूनिट्स की तुलना में कंपनी ने साल-दर-साल (YoY) 8.38% की बढ़ोतरी दर्ज की। जर्मन लग्जरी कार मैन्युफैक्चरर्स ने दूसरी तिमाही (Q2) में भी अपना अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें 4,637 यूनिट्स की बिक्री हुई। यह Q2 2025 में बेची गई 4,238 यूनिट्स से 9.41% ज्यादा है। इस शानदार प्रदर्शन में नए प्रोडक्ट्स, खासकर CLA BEV और नई V-क्लास के लॉन्च के साथ-साथ कोर और टॉप-एंड लग्जरी सेगमेंट में लग...