नई दिल्ली, जून 1 -- TVS Motor ने मई 2026 में अपनी अब तक की सबसे शानदार मंथली सेल दर्ज की है। कंपनी ने मई 2026 के दौरान कुल 5,66,585 वीइकल्स की सेल की, जो पिछले साल मई 2025 में बिके 4,31,275 यूनिट्स के मुकाबले 31.37 पर्सेंट ज्यादा है। डोमेस्टिक मार्केट और एक्सपोर्ट दोनों में भारी मांग के चलते कंपनी यह रिकॉर्ड बनाने में सफल रही। टू-वीलर, इलेक्ट्रिक स्कूटर और थ्री-वीलर सभी सेगमेंट्स ने कंपनी की इस शानदार परफॉर्मेंस में योगदान दिया।मोटरसाइकिल कंपनी का सबसे बड़ा सेगमेंट मई 2026 में TVS की कुल दोपहिया बिक्री 5,43,111 यूनिट्स रही, जो मई 2025 के 4,16,166 यूनिट्स के मुकाबले 30.50 पर्सेंट की ग्रोथ है। मोटरसाइकिल कंपनी का सबसे बड़ा सेगमेंट बना रहा। इस दौरान 2,73,802 मोटरसाइकिलें बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 29.45 फीसदी ज्यादा हैं। कुल दोपहिया बिक्...