नई दिल्ली, मार्च 19 -- BMW ग्रुप इंडिया ने भी अपनी कारों और SUVs की कीमतों में इजाफा करने का एलान कर दिया है। कंपनी 1 अप्रैल 2026 से कीमतों में 2% की बढ़ोतरी करने वाली है। यह बढ़ोतरी देश में बिकने वाले स्थानीय रूप से असेंबल किए गए BMW मॉडलों और पूरी तरह से मैन्युफैक्चरर BMW और MINI यूनिट्स दोनों पर लागू होगी। कंपनी ने कहा कि यह बदलाव उसकी पूरी रेंज पर लागू होगा। इसमें ICE, प्लग-इन हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक मॉडल शामिल हैं। BMW का यह कदम ऐसे समय में आया है जब अन्य लग्जरी कार कंपनियां भी अप्रैल 2026 से कीमतों में इसी तरह की बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी हैं। इस फैसले की घोषणा करते हुए, कंपनी के प्रेसिडेंट और CEO हरदीप सिंह बरार ने कहा कि कंपनी लॉजिस्टिक्स और मटीरियल की बढ़ती लागत और कमजोर रुपए के असर की भरपाई के लिए यह कदम उठा रही है। उन्होंने कहा क...