इस कंपनी की कारों को ग्राहकों ने जमकर खरीदा, अगस्त में 29,042 लोगों ने खरीदा; 48% बढ़ी बिक्री
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- दिग्गज कार निर्माता कंपनी किआ इंडिया ने अगस्त, 2026 में ताबड़तोड़ कारों की बिक्री की। दरअसल, अगस्त, 2026 में किआ ने भारतीय मार्केट में कुल 29,042 गाड़ियां बेची हैं। जबकि ठीक एक साल पहले यानी अगस्त, 2025 में यह आंकड़ा 19,608 यूनिट्स का था। इस दौरान सालाना आधार पर किआ के कारों की बिक्री में 48.1 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। बता दें कि अब तक यह किसी भी अगस्त महीने में किआ का सबसे बेहतरीन बिक्री का रिकॉर्ड है। आइए जानते हैं किआ की बिक्री के बारे में विस्तार से।पूरे साल ताबड़तोड़ बिकी किआ कंपनी की यह रफ्तार केवल एक महीने तक सीमित नहीं रही। बता दें कि इस पूरे साल 2026 के दौरान बिक्री में लगातार बढ़त देखने को मिली है। अगर साल 2026 की बात करें तो अब तक किआ इंडिया कुल 220,991 गाड़ियां बेच चुकी है। वहीं, ठीक एक साल पहले इसी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.