नई दिल्ली, मई 13 -- मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड ने ताज में एक नई कामयाबी का नगीना जड़ गया है। दरअसल, कंपनी ने रेलवे के माध्यम से 30 लाख से ज्यादा व्हीकल को भेजकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ये ग्रीन लॉजिस्टिक्स के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दिखाता है। पिछले एक दशक में मारुति ने आउटबाउंड लॉजिस्टिक्स में रेलवे की हिस्सेदारी को व्यवस्थित रूप से बढ़ाया है, जो फाइनेंशियल ईयर 2014-15 में 5% थी। वहीं, ये फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में बढ़कर 26.5% तक पहुंच गई। खास बात यह है कि 20 लाख से 30 लाख रेल-बेस्ड व्हीकल डिस्पैच तक पहुंचने का सफर केवल 21 महीनों में पूरा किया गया है, जो मारुति सुज़ुकी के ऑपरेशंस में सबसे तेज मिलियन की उपलब्धि है। इस उपलब्धि पर कंपनी ने क्या कहा?इस उपलब्धि पर मारुति सुज़ुकी के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर, हिसाशी ताकेउचि ने ...