नई दिल्ली, अगस्त 1 -- जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने जुलाई, 2026 में बिक्री का नया रिकॉर्ड कायम किया है। कंपनी ने लगातार दूसरे महीने अपनी अब तक की सबसे ज्यादा मंथली बिक्री दर्ज की है। बता दें कि जुलाई में एमजी ने देश भर के डीलर्स को कुल 8,158 गाड़ियां भेजी हैं। वहीं, पिछले साल यानी जुलाई, 2025 में यह आंकड़ा 6,678 यूनिट्स था। यानी इस दौरान कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर 22.16 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई है। यानी ओवरऑल भारतीय मार्केट में एमजी कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। आइए जानते हैं इस दौरान हुई बिक्री के बारे में विस्तार से।80% हिस्सेदारी EV की कंपनी की इस शानदार कामयाबी में सबसे बड़ा योगदान इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EVs) का रहा है। एमजी की कुल बिक्री में 80 पर्सेंट से ज्यादा हिस्सेदारी सिर्फ इलेक्ट्रिक और न्यू एनर्जी व्हीकल्स (NEVs) क...