नई दिल्ली, मई 3 -- देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने नए वित्त वर्ष (2026-27) की शुरुआत जोरदार धमाके के साथ की है। कंपनी ने अप्रैल के महीने में न केवल बिक्री के पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, बल्कि मार्केट में अपनी हिस्सेदारी को भी बढ़ाकर 42 पर्सेंट पर पहुंचा दिया है। पिछले साल यह आंकड़ा 39 पर्सेंट था। यानी महज एक महीने में मारुति ने करीब 3 पर्सेंट की बढ़त हासिल की है। मारुति के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उसने पिछले साल दिसंबर के अपने सबसे ऊंचे बिक्री के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से। अप्रैल में बिकीं रिकॉर्ड गाड़ियां आंकड़ों पर नजर डालें तो मारुति सुजुकी ने इस साल अप्रैल में घरेलू मार्केट में कुल 1,91,122 गाड़ियां बेची हैं। इससे पहले कंपनी ने दिसंबर 2025 में 1,82,165 यूनि...