नई दिल्ली, मार्च 3 -- फरवरी में इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर पैसेंजर सेगमेंट में गाड़ियों की रिटेल बिक्री सालाना आधार पर बेहतर रही। पिछले महीने कुल 13,669 जीरो-एमिशन गाड़ियां बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 44% ज्यादा हैं। फरवरी 2025 में यह आंकड़ा 9,479 यूनिट का था। हालांकि, यह पिछले साल के मुकाबले अच्छी ग्रोथ दिखाता है, लेकिन फरवरी 2026 की बिक्री, महीने-दर-महीने 28% कम है। इससे पहले जनवरी 2026 में 18,993 यूनिट बिकी थीं। फाइनेंशियल ईयर 2025 के 11 महीने के दौरान सेगमेंट की बिक्री ने 175,000 यूनिट का आंकड़ा पार कर लिया है। ये अब तक 175,364 यूनिट पर है, जो पिछले साल के मुकाबले 84% ज्यादा है। अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 तक 95,101 यूनिट बिकी थीं। वहीं, CY2025 में इंडिया इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल इंक ने कुल 177,394 यूनिट की रिटेल बिक्री दर्ज की थी। इलेक्...