नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- भारतीय टीम के पूर्व बैंटिंग कोच अभिषेक नायर ने ऑलराउंडर शिवम दुबे के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। उनका मानना है कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में शिवम ने दमदार प्रदर्शन किया है और उनकी कमी महसूस नहीं होने दी है। पांड्या चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं। अभिषेक नायर ने कहा है कि दुबे ने साबित कर दिया है कि वह टीम के लिए हार्दिक जैसे ऑलराउंडर बन सकते हैं। शिवम दुबे जारी सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले छठे गेंदबाज हैं। पूर्व क्रिकेटर अभिषेक नायर ने कहा, ''हम हमेशा कहते हैं कि हार्दिक पांड्या ही वह ऑलराउंडर हैं जिसकी भारत को जरूरत है। लेकिन, लगातार हर मैच में शिवम दुबे ने दिखाया है कि वह भी वह ऑलराउंडर हो सकते हैं। आपको वास्तव में हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति महसूस नहीं होती है क्योंकि शिवम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.