इस ऑयल-गैस स्टॉक में आया तूफान! 3 दिन में 32% चढ़ा शेयर, 5 साल में दिया 636% रिटर्न
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- ऑयल और गैस सेक्टर की कंपनी एंटीलोपस सेलान एनर्जी (Antelopus Selan Energy) के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। गुरुवार 3 सितंबर 2026 को कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 8.9 फीसदी तक उछलकर Rs.1,035.95 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। पिछले सिर्फ तीन कारोबारी सत्रों में शेयर करीब 32 फीसदी चढ़ चुका है। इस तेजी के बाद निवेशकों की नजर इस बात पर है कि आखिर शेयर में लगातार इतनी बड़ी तेजी क्यों देखने को मिल रही है, तो आपको बता दें कि कंपनी को भारत सरकार के DSF (Discovered Small Field) बिड राउंड-IV के तहत दो नए ऑनशोर कॉन्ट्रैक्ट एरिया मिले हैं। इन नए ब्लॉक्स से कंपनी का एसेट पोर्टफोलियो बढ़ेगा और गुजरात के साथ-साथ आंध्र प्रदेश में भी उसकी मौजूदगी और मजबूत होने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- शेयर मार्केट में लौटी रौनक, सेंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.