इस एक खबर से रॉकेट बने बैटरी से जुड़ी इस कंपनी के शेयर, 15% का उछाल; हासिल की ये बड़ी कामयाबी
नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- ऑटोमोटिव बैटरी बनाने वाली कंपनी अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी (Amara Raja Energy & Mobility) के शेयरों में आज बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। इसकी वजह कंपनी के लिथियम एनर्जी स्टोरेज बिजनेस में नए सिरे से जोर देने की खबरें मानी जा रही हैं। NSE के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, शेयर 893.90 रुपए पर ट्रेड कर रहा था, जो 120.10 रुपए या 15.52% ज्यादा था। दरअसल, मनीकंट्रोल ने रिपोर्ट किया था कि अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी अपनी लिथियम-आयन स्ट्रेटजी को तेज कर रही है। इसमें तेजी से बढ़ते टेलीकॉम और डेटा सेंटर सेगमेंट पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही, 80 देशों को एक्सपोर्ट करने का भी लक्ष्य रखा गया है। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विक्रम गौरिनेनी ने मनीकंट्रोल को बताया कि कंपनी तेलंगाना में एक सेल पायलट फ़ैसिलिटी शुरू करने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.