इस्सोपुर टील को प्रमुख पयर्टन स्थलों में तब्दील करने का प्रयास : जयवीर सिंह
शामली, जून 4 -- कांधला। क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के केंद्र इस्सोपुर टील मंदिर परिसर में गुरुवार को ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटन विकास को लेकर सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए जिले के विभिन्न पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के विकास के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। गुरुवार की शाम गांव इस्सोपुर टील स्थित प्राचीन मंदिर परिसर में शिलान्यास कार्य्रकम व आयोजित सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने की। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इस्सोपुर टील मंदिर क्षेत्र की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। यह भी पढ़ें- नीम करोली बाबा सर्किट तथा बुंदेलखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.