इस्लाम सबसे श्रेष्ठ धर्म. कहकर घिरे मंत्री जी; इस्तीफे की मांग के बाद दे रहे क्या सफाई?
नई दिल्ली, अगस्त 31 -- कर्नाटक में इस्लाम को सबसे महान धर्म बताकर कांग्रेस के एक मंत्री निशाने पर आ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी ने हाल ही में इस्लाम को "अन्य सभी धर्मों से श्रेष्ठ" बता दिया। इसके बाद विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया था। पार्टी ने कांग्रेस सरकार से रायरेड्डी का इस्तीफा लेने की भी मांग की। विवाद बढ़ने के बाद मंत्री जी ने सफाई दी है। इससे पहले भाजपा रायरेड्डी से लगातार माफी मांगने को कह रही थी। भाजपा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि रायरेड्डी या तो हिंदू समुदाय से माफी मांगें या उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। भाजपा ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने के आरोप भी लगाए थे।क्या बोले थे रायरेड्डी? कोप्पल जिले के कुकनूर शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.