दुमका, मार्च 21 -- कांग्रेस भवन दुमका में शुक्रवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। मौके पर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता श्यामल किशोर सिंह ने कहा कि रमजान का माह इस्लाम में सबसे पवित्र माह माना जाता है। इस बार काफी लंबे समय के बाद पवित्र रमजान के दौरान पांच जुम्मे की नमाज अदा करने का मौका मुस्लिम समुदाय के लोगों को मिली है। कहा अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रमजान के दौरान पूरे महिना रोजा रखकर इबादत करते हैं और अमन-चैन, सुख-शांति की दुआ मांगते हैं। उन्होंने सभी लोगों को रमजान की बधाई व शुभकामनाएं दी। मौके पर कांग्रेस के जिला महासचिव संजीत सिंह, नगर अध्यक्ष अलीमाम टिंकू, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव कुंदन कुमार यादव, जिला महासचिव अरविंद यादव मुख्य रूप से शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.