सीवान, मार्च 7 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। पाक रमजान-उल-मुबारक माह के तीसरे जुमे की नमाज शुक्रवार को रोजेदारों ने रोजा रखकर अकीदत के साथ अदा की। शहर के बड़ी मस्जिद, दरबार मस्जिद, ग्यारहवीं मस्जिद, बेलाल मस्जिद, जामा मस्जिद, नूर अक्शा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में तय समय खुतबा के बाद जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान मस्जिदों के इमाम व आलिमों ने माह-ए-रमजान की अहमियत, सवाब व दीनी बातों पर विशेष तकरीर पेश की। उन्होंने बताया कि इस्लाम धर्म में जुमे के दिन की खास फजीलत होती है। जुमे के दिन विशेष नमाज अदा की जाती है। इसके लिए मस्जिदों में पुरुषों की भीड़ होती है। हर मुसलमान जुमे की नमाज जरूर अदा करते हैं, खासकर पाक महीने रमजान में पड़ने वाले जुमा का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। शहर के इस्माइल शहीद रोड मस्जिदें खिजिर के पेशइमाम कारी खुर्शीद अ...