एटा, मार्च 17 -- दरगाह खानकाह-ए-बरकातिया मस्जिद में तरावीह की नमाज हुई। कारी युनुस ने कुरान पाक मुकम्मल कराया। उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। खानकाह-ए-बरकातिया के सज्जादानशीं प्रो. सैय्यद अमीन मियां कादरी ने कहा कि इस्लाम की तारीख में रमज़ान के महीने की खास अहमियत है। इसी महीने में कुरान शरीफ के नुज़ूल की शुरुआत हुई। उन्होंने बताया कि रमज़ान ही में फतह-ए-मक्का, जंग-ए-बद्र जैसे अहम वाकियात पेश आए। सैय्यद नजीब हैदर नूरी ने कहा कि हमें पाबंदी के साथ नमाज़ अदा करनी चाहिए। जकात का एहतमाम करना चाहिए। बच्चों को हर हाल में तालीम दिलानी चाहिए। चाहे इसके लिए हमें कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े।पूर्व चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर सैय्यद मोहम्मद अशरफ ने कहा कि इस्लाम हमें बिना किसी मजहबी भेदभाव के गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने का पैगाम दे...