गाजियाबाद, फरवरी 27 -- इस्लाम की कुरीतियों और धर्म को लेकर विवादित टिप्पणियां करने वाले यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर शुक्रवार को जानलेवा हमला हो गया। गाजियाबाद के लोनी इलाके में यूट्यूबर के दफ्तर में घुसकर बदमाशों ने उनका गला रेत दिया और पेट में चाकू घोंप कर फरार हो गए। सलीम वास्तिक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोनी थाना क्षेत्र की अली गार्डन कॉलोनी में रहने वाले 50 वर्षीय सलीम वारसी यूट्यूब पर सलीम वास्तिक 0007 के नाम से चैनल चलाते है। वह यूट्यूब पर इस्लामिक कुरीतियों के खिलाफ अक्सर वीडियो बनाकर डालते रहते हैं। जिसके चलते कुछ लोग उनसे रंजिश रखते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को लोनी थाना क्षेत्र की अली गॉर्डन कॉलोनी में सलीम पर उस वक्त हमला हुआ जब वह अपने दफ्तर में बैठे थे।बाइक सवार बदमाशों ने अचानक किया हमला बाइक सवार...