अमरोहा, फरवरी 27 -- अमरोहा। शहर के मोहल्ला लकड़ा (इस्लाम नगर) में गुरुवार रात कॉटन वेस्ट के दो कारखानों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि कारखाने सईद और दानिश के हैं। दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। पुलिस टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात संभाले और आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में दोनों कारखानों में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है। दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.