देवघर, मार्च 21 -- सारठ,प्रतिनिधि। सारठ अंचल के समस्त मुस्लिम बहुल गांव में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ ईद उल फितर की सामूहिक नमाज संबंधित गांवों के इबादत गाहों व मसजिदों में अता की गई। नमाज अता करने के लिए लोग अहले सुबह से ही अपने जिस्म को पाक साफ कर नए नए लिवासों को पहन, इत्र और खुशबुओं का प्रयोग कर अपने अपने इबादत गाह पहुंचे। वहां दो रकात वाजिब नमाज अता किए। उसके बाद इमाम ने खुतबा पढ़ा। खुतबा के बाद सामूहिक दुआ हुई। दुआओं में अपनों के साथ साथ दूसरों के सुख,अमन,चैन,तरक्की, कामयाबी की फरियाद अपने रब से किए। दुआ के बाद लोगों ने एक दूसरे से मिलकर मुबारकबाद दी और सलामती की कामना की। एक दूसरे को मुबारकबाद देने का यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान महिला पुरुष और बच्चे बच्चियां भी अपने रिश्तेदारों सगे संबंधियों के घरों में जाकर ईद की शु...