काशीपुर, अप्रैल 5 -- काशीपुर, संवाददाता। इस्लामिया स्कूल में आयोजित परीक्षा परिणाम समारोह में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से किया गया, जिसके पश्चात विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्रों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए शिक्षकों ने उनके परिश्रम, अनुशासन और लगन की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मेरठ के असिस्टेंट कमिश्नर एक्साइज बख्तावर हनीफ मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। इसके लिए निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.