बरेली, नवम्बर 22 -- शनिवार को हुई बोर्ड ऑफ कंट्रोल की बैठक में सर्वसम्मति से पारित हुआ प्रस्ताव बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज और इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज का संचालन करने वाली द लोकल कमेटी ऑफ द आल इंडिया मुस्लिम एजुकेशनल कॉन्फ्रेंस, बरेली की बोर्ड ऑफ कंट्रोल बैठक शनिवार को सोसायटी कार्यालय में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि छात्र-छात्राओं की बढ़ती आवश्यकताओं और शहर के शैक्षिक वातावरण को सुदृढ़ करने हेतु इस्लामिया डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी। बोर्ड अध्यक्ष मोहम्मद नफीस अंसारी ने बताया कि सोसायटी के पास पर्याप्त भूमि व संसाधन उपलब्ध हैं, तथा शीघ्र ही मान्यता प्राप्त कर कॉलेज का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। बैठक में सचिव सै. कमर अली को भवन व संसाधनों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।...