सीवान, अगस्त 19 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा से संबद्ध जेडए इस्लामियां पीजी कॉलेज में वर्ष 2022 में नव नियुक्त प्रोफेसरों का वेतन भुगतान शुरू हो गया है। सभी नवनियुक्त प्रोफेसरों का वेतन शुरू होने से पूरी महाविद्यालय में जश्न का माहौल है। बिहार सरकार द्वारा हाल में ही राज्य भर के विश्वविद्यालयों के लिए जारी जून ,जुलाई व अगस्त के वेतन में कॉलेज के नवनियुक्त प्राध्यापकों का भी वेतन शामिल है। जेडए इस्लामिया शासी निकाय के सचिव तारिक जफर गनी ने इस पहल के लिए बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उच्च शिक्षा मंत्री संजय कुमार टाइगर, जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार वाजपेयी व कुलसचिव नारायण दास के प्रति विशेष रूप से आभार जताया। उन्होंने कहा कि बिहा...