कोडरमा, फरवरी 11 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। राबिया बसरिया लिलबनात इस्लामिक सेंटर के बैनर तले एक भव्य तालिमी कॉन्फ्रेंस (जलसा) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना आशिक उर रहमान ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी मुफ्ती कौसरुल कादरी और शाहिद इकबाली ने संयुक्त रूप से निभाई। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। जलसे को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश से पधारे मौलाना मुफ्ती गुलाम जिलानी ने कहा कि यह मदरसा विशेष रूप से बेटियों की तालीम के लिए समर्पित है, जो अत्यंत सराहनीय और नेक पहल है। उन्होंने कहा कि इस्लाम ने औरत को इज्जत, हया और ऊंचा मुकाम दिया है। पर्दा उसकी कमजोरी नहीं, बल्कि उसकी पहचान और इज्जत की हिफाजत की ढाल है। मौलाना ने कहा कि आज के दौर में बेटियों की दीनी और दुनियावी दोनों तरह की तालीम जरूरी है। तालीम के साथ-साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.