इस्लामिक माह के आखिरी समय पर कर्मचारियों का सम्मान, बांटे गिफ्ट और मिठाई
उरई, अगस्त 13 -- उरई। संवाददाता इस्लामिक साल के सफर माह के आखिरी बुधवार शाम को समाजसेवी युसूफ अंसारी ने कर्मचारियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सभी कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर कीमती गिफ्ट वितरित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत में हाफिज शोएब अंसारी ने हजरत दाऊद अलैहिस्सलाम के नाम की फातिहा पढ़ी और दुनिया भर के मजदूरों-कर्मचारियों की तरक्की की दुआ की।उन्होंने बताया कि जिस तरह हिन्दू धर्म में विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है, उसी तरह मुस्लिम समुदाय हजरत दाऊद अलैहिस्सलाम को याद करता है, जिन्होंने लोहे को पिघलाकर औजार बनाए। मुख्य अतिथि यामीन अंसारी और विशिष्ट अतिथि हाशिम मेंबर मौजूद रहे। यामीन अंसारी ने कहा कि आज जब कुछ लोग मजदूरों को हीनभावना से देखते हैं, तब युसूफ अंसारी हर साल कर्मचारियों को सम्मानित कर मिसाल पेश कर रहे है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.