नवादा, अप्रैल 2 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एक इस्लामिक फायनेंस बैंक से सस्ते दर पर लोन दिलाने का झांसा देकर विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं से लाखों की ऑनलाइन ठगी मामले में पुलिस ने एक साइबर अपराधी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से साइबर पुलिस की एक एसआईटी ने आरोपित को वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के फतहा गांव स्थित एक ईंट-भट्ठा के समीप से दबोच लिया। उसके पास से एक स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद की गयी है। एसआईटी ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय के प्रतिबिंब पोर्टल पर उपलब्ध नंबरों के आधार पर छापेमारी की। गिरफ्तार आरोपित की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के फतहा गांव के रामवृक्ष कुमार राउत के 28 वर्षीय बेटे रमेश कुमार के रूप में की गयी है। प्रलोभन देकर कर रहे थे ठगी पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने अपना अपराध...