नई दिल्ली, जुलाई 18 -- Pakistan: ईरान में जारी जंग ने पाकिस्तान के लिए पश्चिम एशिया के दरवाजे खोल दिए हैं। सऊदी अरब के साथ रक्षा समझौता करने वाला पाकिस्तान अब कुवैत के साथ भी इसी तरह के समझौते को लेकर बातचीत कर रहा है। हालांकि, अभी यह समझौता अपने शुरुआती स्तर में हैं। लेकिन संभावना है कि ईरानी हमलों से परेशान कुवैत जल्दी ही पाकिस्तानी सेना को अपने यहां तैनात करने की तरफ देख सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के बीच में होने वाले इस समझौते के एक हिस्से के रूप में एनर्जी क्षेत्र में सहयोग और निवेश भी शामिल हो सकता है। बता दें, पाकिस्तान काफी पहले से इस्लामिक नाटो की तरफ देख रहा है। हालांकि, पश्चिम एशिया में अमेरिकी सेना की मौजूदगी की वजह से उसका यह सपना कभी साकार नहीं हो पाया। लेकिन सऊदी अरब की अमेरिका का विकल्प तलाशने की चाहत ने उस...