नई दिल्ली, मई 12 -- मदन जैड़ा नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यूरोप यात्रा की शुरुआत यूएई से कर रहे हैं। मौजूदा संघर्ष और बदलती भू राजनीतिक परिस्थितियों में इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पिछले एक दशक में भारत और यूएई के रिश्तों में लगातार प्रगाढ़ता आई है। इसके जरिये भारत मुस्लिम देशों के बीच पाकिस्तान को काफी हद तक अलग-थलग करने में भी कामयाब रहा है। इसी संदर्भ में यह यात्रा भी कूटनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह भी पढ़ें- यूएई, इटली समेत 5 देशों की यात्रा करेंगे पीएम मोदी, ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच बेहद अहम है दौरापाकिस्तान के लिए कूटनीतिक संदेश पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद जिस प्रकार पाकिस्तान ने सऊदी अरब से रक्षा समझौता किया था, जिसमें किसी एक देश पर हमले को दोनों देशों ...