कोडरमा, दिसम्बर 27 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोहरे का असर शुक्रवार को भी रेल परिचालन पर दिखा। कई प्रमुख यात्री ट्रेनें घंटों विलंब के साथ चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस सात घंटे 40 मिनट, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस: 5 घंटे 30 मिनट, रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस: 2 घंटे 30 मिनट, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस: 3 घंटे 30 मिनट, इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस: 6 घंटे 50 मिनट की देर से चल रही है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे अपने यात्रा कार्यक्रम में देरी को ध्यान में रखते हुए योजना बनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...