बिहारशरीफ, मार्च 9 -- इस्लामपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक गांव में सोमवार को फंदे से लटके युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान नवादा जिला के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के अपसढ़ गांव निवासी शिवकुमार प्रसाद के 21 वर्षीय पुत्र सर्वोत्तम कुमार के रूप में की गयी है। वह किराये के कमरे में रहकर प्राइवेट काम करता था। भाई ने बताया कि सोमवार को उसने फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की के झांककर देखने पर उसके शव पर नजर पड़ी। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया। परिजन घटना का कारण नहीं बता रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। लिखित आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...